सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएं (Major works of the Sultanate era)
साहित्यकार | रचना/रचनाएं | विशिष्ट तथ्य |
| हसन निजामी | ताज-उल-मासिर | यह कुतुबुद्दीन ऐबक ने संरक्षण दिया गौरी के भारत आक्रमणों की जानकारी इसके लेखन से प्राप्त होती है | |
| मिनहाजुद्दीन सिराज | ताबकात-ए-नासिरी | ये सुल्तान नसीरुद्दीन महमूद के संरक्षण में रहा और उसी को अपना ग्रंथ समर्पित किया (1260 ई.) यह मुख्य काजी था | |
| अमीर हसन | फवाद-उल-फवाद | बलबन के संरक्षण में रहा | इसे भारत का सादी कहा गया | यह निजामुद्दीन औलिया का शिष्य था | |
| जियाउद्दीन बरनी | तारीख-ए-फिरोजशाही, फतवा-ए-जहांदारी, कुव्वत-उल-तवारीख, सना-ए-मोहम्मदी, हसरतनामा | यह 17 वर्षों तक मोहम्मद तुगलक के संरक्षण में रहा तारीख-ए-फिरोजशाही में इसने फिरोज तुगलक को आदर्श बताया है इसमें बलवंत से लेकर फिरोज तुगलक तक वर्णन है | |
| बद्र-ए-चाच | दीवान-ए-चाच, शाहनामा | मोहम्मद तुगलक के संरक्षण में रहा और उसकी प्रशंसा में कसीदे लिखे | |
| शम्स-ए-सिराज अफीफ | तारीख-ए-फिरोजशाही | फिरोज शाह तुगलक के संरक्षण में रहा और उसके शासन की प्रशंसा की इसकी रचना वहां से प्रारंभ होती है जहां बरनी की तारीख ए फिरोजशाही समाप्त होती है | |
| मोहम्मद बिहामद खानी | तारीख-ए-मुबारकशाही | |
| आइनुलमुल्क मुल्तानी | इंशा-ए-माहरु (मुशांन-ए-महरुह) | यह अलाउद्दीन खिलजी, मोहम्मद तुगलक और फिरोज तुगलक काल में विभिन्न उच्च पदों पर रहा | |
| याह्य बिन अहमद सरहिन्दी | तारीख-ए-मुबारकशाही | यह सैयद शासक मुबारक शाह के संरक्षण में रहा और उसी को यह रचना समर्पित की | सैयद वंश का इतिहास जानने का एकमात्र स्त्रोत है | |
| शेख जमालुद्दीन (जमाली कंबू ) | सियर-उल-आरफीन, माहरुमाह | यह लोदी काल के सबसे प्रसिद्ध कवि थे और सिकंदर लोदी के दरबारी कवि थे | |
| अबुल फजल मोहम्मद बिन हुसैन-अल-बैहाकी | तारीख-ए-मसूदी | महमूद गजनबी के दरबार इतिहास आदि का विवरण | |
| ख्वाजा इसामी | फुतूह-उस-सलातीन | महमूद गजनबी से मोहम्मद तुगलक तक का इतिहास /यह पुस्तक बहमनी वंश के प्रथम शासक अलाउद्दीन बहमनशाह को समर्पित है | |
| फिरोज तुगलक | फतूहात-ए-फिरोजशाही | फिरोज तुगलक की आत्मकथा व अध्यादेशों का संग्रह | |
| अज्ञात लेखक | सीरात-ए-फिरोजशाही | फिरोज तुगलक के बारे में लिखा है | |
| अमीर खुसरो | किरान-उस-सादेन
मिफ्ताह-उल-फतह
नूह-सीपेहर
आशिका-उल-अनवर
तुगलकनामा
लैला-मजनू, शीरी फरहाद, आईन-ए-सिकंदरी, हद-बहिश्त, तारीख-ए-दिल्ली
| बुगरा खाँ व उसके बेटे कैकुबाद के मिलन का वर्णन |
जलालुद्दीन खिलजी के सैन्य अभियान व मलिक छज्जू के विद्रोह का दमन का वर्णन |
भारत की सामाजिक राजनीतिक स्थिति का वर्णन |
अलाउद्दीन खिलजी की गुजरात विजय, मंगोलों द्वारा स्वयं को कैदी बनाए जाने की घटना, देवल रानी खिज्र खाँ के बीच प्रेम प्रसंग |
अमीर खुसरो की अंतिम कृति जिसमें खुसरोशाह के विरुद्ध गयासुद्दीन तुगलक की विजय का वर्णन है |
|
| इब्नबतूता | किताब-उल-रेहला | यात्रा वृतांत |
| फिरसौदी | शाहनामा | महमूद गजनबी के राज्य, शासन आदि से संबंधित | |
No comments:
Post a Comment