भारत में राज्य अनुसार लोकसभा और राज्य सभा की कुल सींटें
भारत में राज्य वार कुल लोकसभा सीटें
भारतीय संसद में लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति शामिल हैं। लोकसभा संसद का निचला सदन है, जिसे "हाउस ऑफ द पीपल" भी कहा जाता है इस लेख में, हम "भारत में राज्य वार कुल लोकसभा सीटें" के बारें में पढ़ेंगे।
महत्वपूर्ण तथ्य
- अधिकतम सदस्य संख्या – 552
- वास्तविक सदस्य संख्या – 545
- संरचना - राज्यों से 530 से अधिक नहीं + केंद्र शासित प्रदेशों से 20 + राष्ट्रपति द्वारा 2 आंग्ल भाषी- भारतीय समुदाय के नामांकित सदस्य।
- अधिकतम सीट –
1. राज्य - उत्तर प्रदेश (80), महाराष्ट्र (48)
2. केंद्रशासित प्रदेश - राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली (एन.सी.आर) (7) - लोकसभा चुनाव 2014 में तेलंगाना के माल्काजगिरी चुनाव क्षेत्र में अधिकतम मतदाता (29,53,915) थे।
- सर्वाधिक संख्या में मतदाताओं के मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और कर्नाटक के बेंगलुरु (उत्तर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
- लक्षद्वीप विधानसभा क्षेत्र में मतदाता संख्या (47,972) सबसे कम है। इसके बाद दमन एवं दीव और लद्दाख, जम्मू और कश्मीर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
- लद्दाख 173267 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। राजस्थान का बाड़मेर और कच्छ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
- चांदनी चौक, 10 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल के साथ सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र है।
- कम्युनिस्ट नेता ‘इंद्रजीत गुप्ता’ पश्चिम बंगाल से लोकसभा में सबसे अधिक बार (11 बार) निर्वाचित हुए हैं।
- अटल बिहारी वाजपेयी चार अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली) से छह अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों (बलरामपुर, विदिशा, लखनऊ, गांधीनगर, ग्वालियर, नई दिल्ली) से चुने गए एकमात्र नेता हैं।
| राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का नाम | लोकसभा सीट |
| आंध्र प्रदेश | 25 |
| अरुणांचल प्रदेश | 2 |
| असम | 14 |
| बिहार | 40 |
| छत्तीसगढ़ | 11 |
| गोआ | 2 |
| गुजरात | 26 |
| हरियाणा | 10 |
| हिमाचल प्रदेश | 4 |
| जम्मू एवं कश्मीर | 6 |
| झारखंड | 14 |
| कर्नाटक | 28 |
| केरल | 20 |
| मध्य प्रदेश | 29 |
| महाराष्ट्र | 48 |
| मणिपुर | 2 |
| मेघालय | 2 |
| मिजोरम | 1 |
| नागालैंड | 1 |
| ओडिशा | 21 |
| पंजाब | 13 |
| राजस्थान | 25 |
| सिक्किम | 1 |
| तमिलनाडु | 39 |
| तेलंगाना | 17 |
| त्रिपुरा | 2 |
| उत्तर प्रदेश | 80 |
| उत्तराखंड | 5 |
| पश्चिम बंगाल | 42 |
| अंडमान एवं निकोबार | 1 |
| चंडीगढ़ | 1 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 1 |
| दमन एवं दीव | 1 |
| एन.सी.आर, दिल्ली | 7 |
| लक्षद्वीप | 1 |
| पुदुचेरी | 1 |
भारत में राज्य सभा की कुल सींटें (राज्य वार)
भारतीय संसद में लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति सम्मिलित हैं। राज्यसभा संसद की ऊपरी सदन है जिसे 'राज्य परिषद' भी कहा जाता है। इस लेख में, हम "भारत में राज्य सभा सीटों की कुल संख्या" (राज्य वार) पढ़ेंगे।
महत्वपूर्ण तथ्य
- राज्य सभा की उत्पत्ति मॉन्टेग-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट, 1918 में देखी जा सकती है। यह 1921 में पहली बार स्थापित हुई थी।
- स्वतंत्र भारत में पहली राज्यसभा वर्ष 1952 में आमंत्रित की गई थी।
- अधिकतम सदस्य – 250 (राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 238 प्रतिनिधि और 12 प्रतिनिधियों को साहित्य, विज्ञान, कला एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र से राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है)।
- वर्तमान सदस्य- 245 (राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 233 प्रतिनिधि और 12 प्रतिनिधियों को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है)।
- अधिकतम सीट - उत्तर प्रदेश (31), महाराष्ट्र (19), तमिलनाडु (18)।
- एन.सी.आर, दिल्ली (3) और पुदुचेरी (1) केवल दो ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं जो राज्यसभा में प्रतिनिधित्व रखते हैं।
| राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का नाम | राज्यसभा सीट |
| आंध्र प्रदेश | 11 |
| अरुणांचल प्रदेश | 1 |
| असम | 7 |
| बिहार | 16 |
| छत्तीसगढ़ | 5 |
| गोवा | 1 |
| गुजरात | 11 |
| हरियाणा | 5 |
| हिमाचल प्रदेश | 3 |
| जम्मू एवं कश्मीर | 4 |
| झारखंड | 6 |
| कर्नाटक | 12 |
| केरल | 9 |
| मध्य प्रदेश | 11 |
| महाराष्ट्र | 19 |
| मणिपुर | 1 |
| मेघालय | 1 |
| मिजोरम | 1 |
| नागालैंड | 1 |
| ओडिशा | 10 |
| पंजाब | 7 |
| राजस्थान | 10 |
| सिक्किम | 1 |
| तमिलनाडु | 18 |
| तेलंगाना | 7 |
| त्रिपुरा | 1 |
| उत्तर प्रदेश | 31 |
| उत्तराखंड | 3 |
| पश्चिम बंगाल | 16 |
| अंडमान एवं निकोबार | 0 |
| चंडीगढ़ | 0 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 0 |
| दमन एवं दीव | 0 |
| एन.सी.आर, दिल्ली | 3 |
| लक्षद्वीप | 0 |
| पुडूचेरी | 1 |
No comments:
Post a Comment