Sunday, March 11, 2018

B J P शासित राज्यो के मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची

भाजपा शासित भारतीय राज्य:
भारत के सभी 29 राज्यों और 02 केन्द्र-शासित 
प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक
 सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। 
इस समय देश के कुल 29 राज्यों में से 
20 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी या 
उनके सहयोगी राजनीतिक दलों की सरकारें हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का इतिहास:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद सदस्यों 
की संख्या के आधार पर भारतीय गणराज्य की 
राजनैतिक प्रणाली का सबसे बड़ा राजनीतिक
 दल है। बीजेपी 2017 तक प्राथमिक 
सदस्यता की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा दल है। 
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में की 
गई थी। इससे पहले 1977 से 1979 तक इसे
 ‘जनता पार्टी’ के साथ ही ‘भारतीय जनसंघ’ 
और उससे पहले 1951 से 1977 तक
 ‘भारतीय जनसंघ’ के नाम से जाना जाता था।
भाजपा की इस लोकप्रियता के पीछे वर्तमान
 भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास
 मोदी का बड़ा योगदान है। भारतीय राष्ट्रीय 
कांग्रेस के नेताओं के लगातार पार्टी छोड़कर 
अन्य दलों में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी 
काफी कमजोर हो गयी है जिसका का 
सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी ने 
उठाया और वर्तमान में देश के अधिकतर 
राज्यों में बीजेपी और उनके साथी दलों 
की सरकार शासन कर रही है। आइये हैं 
वर्तमान में भारत के कौन-कौन से राज्यों 
में बीजेपी और उनके सहयोगी 
राजनीतिक दलों की सरकार है:

बीजेपी शासित भारतीय राज्यों 

के मुख्यमंत्रियों की सूची:

भारतीय राज्यमुख्यमंत्री का नामपद संभाला
अरुणाचल प्रदेशपेमा खांडू (पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और भारतीय जनता पार्टी)24 मई 2016
आंध्र प्रदेशचंद्रबाबू नायडू (तेलुगु देशम पार्टी और भारतीय जनता पार्टी)2014
असमसर्बानन्दा सोनवाल (भारतीय जनता पार्टी)31 दिसम्बर 2016
उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ (भारतीय जनता पार्टी)19 मार्च 2017
उत्तराखंडत्रिवेंद्र सिंह रावत (भारतीय जनता पार्टी)18 मार्च 2017
गुजरातविजय रूपानी (भारतीय जनता पार्टी)07 अगस्त 2016
गोवामनोहर पर्रिकर (भारतीय जनता पार्टी)14 मार्च 2017
छत्तीसगढ़रमन सिंह (भारतीय जनता पार्टी)07 दिसम्बर 2003
जम्मू और कश्मीरमहबूबा मुफ्ती सईद (पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी)07 अप्रैल 2016
झारखंडरघुबर दास (भारतीय जनता पार्टी)28 दिसम्बर 2014
नागालैंडनेफियू रियो (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी)08 मार्च 2018
बिहारनितीश कुमार (जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी)27 जुलाई 2017
मणिपुरएन. बीरेन सिंह (भारतीय जनता पार्टी)15 मार्च 2017
मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान (भारतीय जनता पार्टी)29 नवम्बर 2005
महाराष्ट्रदेवेन्द्र फड़नवीस (भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना)31 अक्टूबर 2014
राजस्थानवसुंधरा राजे (भारतीय जनता पार्टी)13 दिसम्बर 2013
हरियाणामनोहर लाल खट्टर (भारतीय जनता पार्टी)26 अक्टूबर 2014
त्रिपुराविप्लब देव (भारतीय जनता पार्टी)09 मार्च 2018
हिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुर (भारतीय जनता पार्टी)27 दिसम्बर 2017
मेघालयकॉनराड संगमा (नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और भारतीय जनता पार्टी)07 मार्च 2018







No comments:

Post a Comment