भारतीय राज्यों के राजकीय जानवरों/पशुओं की सूची
भारत का राष्ट्रीय पशु और राज्यों के राज्य-पशु किसी पशु को राष्ट्रीय पशु, किसी पक्षी को राष्ट्रीय पक्षी, किसी वृक्ष को राष्ट्रीय वृक्ष अथवा किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प घोषित करने से भले ही वन्यजीवों पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़े लेकिन देश के नागरिकों में प्रकृति, पर्यावरण तथा जीव- जन्तुओं के प्रति सजगता और संवेदनशीलता का विस्तार तो इससे होता ही है। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है। क्या आपको पता है कि 9 जुलाई 1969 के पहले तक हमारा राष्ट्रीय पशु सिंह था। राष्ट्रीय पशु सहित राज्य-पशुओं की कुल संख्या 21 है। सामान्यतया एक वन्य जीव को एक राज्य ने अपना राज्य-पशु घोषित किया है, किन्तु कुछ वन्य जीव ऐसे हैं, जिन्हें दो-दो राज्यों ने अपना राज्य-पशु घोषित किया है। गौर, मिथुन, बारहसिंगा और कस्तूरी मृग ऐसे ही वन्यजीव हैं। हाथी एक ऐसा वन्यजीव है, जिसे चार राज्यों ने अपना राज्य-पशु घोषित कर रखा है।
भारत के राज्यों के राजकीय जानवरों/पशुओं की सूची:
| भारतीय राज्यों के नाम | आधिकारिक राजकीय पशु का नाम |
| अरूणाचल प्रदेश | मिथुन |
| असम | एक सींग वाला गैंडा |
| बिहार | बैल |
| छत्तीसगढ़ | जंगली भैंस |
| दिल्ली | नीलगाय |
| गोवा | गौर |
| गुजरात | एशियाई शेर |
| हरियाणा | कृष्ण मृग |
| उत्तराखंड | कस्तूरी मृग |
| हिमाचल प्रदेश | हिम तेंदुआ |
| जम्मू-कश्मीर | हंगुल |
| झारखंड | हाथी |
| कर्नाटक | हाथी |
| मध्य प्रदेश | बारहसिंगा |
| महाराष्ट्र | विशाल गिलहरी |
| मणिपुर | संगाई |
| मेघालय | मलिन तेंदुआ |
| मिजोरम | सीरो |
| नागालैंड | सीरो |
| उड़ीसा | सांभर |
| पुडुचेरी | गिलहरी |
| पंजाब | कृष्णमृग |
| राजस्थान | ऊंट |
| सिक्किम | रेड पांडा |
| तमिलनाडु | नीलगिरि तहर |
| तेलंगाना | हिरण |
| त्रिपुरा | फायरे लंगूर |
| उत्तर प्रदेश | कस्तूरी मृग |
No comments:
Post a Comment